Una News: मैहतपुर बॉर्डर पर लगे सुक्खू सरकार मुर्दाबाद के नारे

मैहतपुर (ऊना)। दिन : बुधवार। समय : सुबह करीब 10 बजे। अपनी योजना के अनुसार मैहतपुर के शहीद कैप्टन अमोल कालिया प्रवेश द्वार पर पंजाब के कुछ लोग जमा होने लगे। इलाका बचाओ संघर्ष समिति के प्रधान अधिवक्ता परमजीत सिंह पम्मा तथा रमन शर्मा सहित स्थानीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष ऐरी समेत अनेक लोग अब प्रवेश द्वार के उस पार पंजाब में धरना-प्रदर्शन को तैयार थे। 10:15 बजे अधिवक्ता परमजीत सिंह पम्मा ने माइक हाथ में लिया और ठेठ पंजाबी में बोलना शुरू किया और कहा कि अंसी ए लड़ाई अपने वास्ते नी लड़ रहे ए तां लोका दी लड़ाई है, अंसी कोई चोर नी ठग नी, अंसी तां आम इंसान हां। साड्डी तां इक्को मंग सुक्खू सरकार तों है के ए जो एंट्री टैक्स हिमाचल ने सरहदां ते लगाए ने इना नूं बंद कीता जावे। ए 70 रुपये घटा के साडे पर कोई एहसान नी कीता। उन्होंने अपने जोशीले भाषण में कहा कि अगर सरकार ने इन टोल नाकों को बंद नहीं किया तो आने वाले समय में हिमाचल के मंत्रियों का स्वागत पंजाब में काले झंडों से किया जाएगा। पम्मा ने कहा कि इलाका बचाओ संघर्ष मोर्चा पर्यटकों से यह अपील करेगा वे हिमाचल में न आकर कहीं दूसरे राज्यों में चले जाएं। 10:58 बजे तक दिए अपने भाषण में परमजीत सिंह पम्मा ने एक मंत्री की टिप्पणी पर कड़ी नजाजगी जताते हुए कहा कि मंत्री जी बस थोड़े वक्त की बात है फिर न ये कुर्सी होगी और न ए अहंकार रहेगा। इस दौरान एंट्री टैक्स बंद किए जाने को लेकर सुक्खू सरकार मुर्दाबाद के जम कर नारे लगे। धरना-प्रदर्शन में मैहतपुर बसदेहड़ा व्यापार मंडल के प्रधान सुभाष ऐरी तथा मैहतपुर के कारोबारी भी शामिल हुए। धरना-प्रदर्शन के चलते मैहतपुर बॉर्डर पर खुद एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा दल बल के साथ डटे नजर आए। अधिवक्ता एवं पार्षद परमजीत सिंह पम्मा, रमन शर्मा, निशांत गुप्ता, डॉ. प्रमिंदर शर्मा सहित कई अन्य लोगों ने हिमाचल प्रदेश सरकार के एंट्री टैक्स वसूली का विरोध जताया और इसे बंद करने की मांग उठाई।करीब पांच घंटे बंद रहा चंडीगढ़-धर्मशाला मार्गबुधवार को एंट्री टैक्स को लेकर किए गए धरना-प्रदर्शन के चलते करीब 5 घंटे तक चंडीगढ़-धर्मशाला मुख्य मार्ग से कोई भी वाहन दाखिल नहीं हो पाया। हालांकि सभी वाहनों को बसदेहड़ा की ओर से भेजा जा गया। लिहाजा वाहन चालकों को कोई असुविधा पेश नहीं हुई। मैहतपुरसेबसेबंदकेचलतेपैदलसामानउठाकरजातेयात्री।संवाद

#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 01, 2026, 23:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: मैहतपुर बॉर्डर पर लगे सुक्खू सरकार मुर्दाबाद के नारे #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews