25 साल पुराना प्यार और भाई का कत्ल: संबंध का विरोध करता अंकित, बहन ने मारने को कहा; अत्यधिक विषैले जहर से मारा
मेरठ के दौराला में शराब में जहर मिलाने से तीन लोगों की हुई मौत के मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। एसएसपी के मुताबिक, अलका का गांव के ही पवन से 25 साल पुराना प्रेम संबंध रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पवन व अलका को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पवन ने बताया कि अलका से उसके संबंध का अंकित विरोध करता था। शराब पीकर उससे गाली गलौज कर मारपीट करता था। अलका ने अंकित को रास्ते से हटाने के लिए पवन से कहा था। इस पर दोनों ने अंकित को खाने में जहर देकर मारने की साजिश रची। पवन ने अपने सुनार दोस्त दौराला निवासी अशोक वर्मा से बात की। उसने सोने को चमकाने में काम आने वाले पोटेशियम साइनाइड की गोली पांच सौ रुपये में उसे दे दी।
#CityStates #Meerut #CrimeNews #MurderCase #UpPolice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 06, 2026, 09:23 IST
25 साल पुराना प्यार और भाई का कत्ल: संबंध का विरोध करता अंकित, बहन ने मारने को कहा; अत्यधिक विषैले जहर से मारा #CityStates #Meerut #CrimeNews #MurderCase #UpPolice #VaranasiLiveNews
