यूपी: उधार कपड़ा नहीं दिया तो दुकानदार को रास्ते में घेरकर पीटा, पांच परिजन भी बने निशाना; नौ के खिलाफ केस

दुकान से उधार कपड़ा नहीं देना दुकानदार और उसके परिवार पर भारी पड़ गया। आरोप है कि कपड़ा खरीदने पहुंचे युवकों ने पहले दुकान पर विवाद कर दुकानदार का मोबाइल पटककर तोड़ दिया। इसके बाद दुकान बंद कर घर लौट रहे दुकानदार को रास्ते में घेरकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के पांच अन्य सदस्यों को भी पीटकर घायल कर दिया। घटना में कुल छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने तीन नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चील्ह थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी अजय सोनकर की पुरजागीर बाजार में कपड़े की दुकान है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान सारीपट्टी बास्थान गांव निवासी रिजवान अहमद अपने भाई साहिल और दोस्त प्रियांशु बिंद के साथ कपड़ा खरीदने पहुंचे। कपड़ा लेने के बाद तीनों ने दुकानदार से उधार देने को कहा। अजय ने उधार देने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया।

#CityStates #Crime #Varanasi #Mirzapur #MirzapurNews #ChilhPoliceStation #PurjagirMarket #ShopkeeperAssault #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 10, 2026, 04:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: उधार कपड़ा नहीं दिया तो दुकानदार को रास्ते में घेरकर पीटा, पांच परिजन भी बने निशाना; नौ के खिलाफ केस #CityStates #Crime #Varanasi #Mirzapur #MirzapurNews #ChilhPoliceStation #PurjagirMarket #ShopkeeperAssault #VaranasiLiveNews