शेखर हत्याकांड: फफक पड़ी मां, भाइयों का जेल में पता मुलाहिजा बैरक, चारों दोषियों के चेहरों का उड़ गया रंग

कानून के कठघरे में खड़े दोषियों के चेहरे पर मृत्युदंड की सजा सुनते ही हवाईयां उड़ने लगी। मुकेश उर्फ बिट्टो फफक पड़ी। उसकी तीनों बेटे चुप रहे। सजा के बाद हवालात पहुंचे तो यहां भी उदास नजर आए। जेल में तीनों भाइयों को मुलाहिजा बैरक में रखा गया है। असल में अभियुक्तों पर 22 अप्रैल को दोष सिद्ध कर दिया गया था। छह दिन मुकेश महिला कारागार में बंद थी, जबकि तीनों भाई मुख्य जेल में बंद थे। कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को चारों अभियुक्तों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दंडादेश का 15 पेज का फैसला पढ़ा। इस दौरान दोषियों के चेहरों पर अलग-अलग भाव उभरते रहे। मृत्युदंड की सजा सुनते ही मुकेश बेहद हताश हुई। कठघरे में ही फफक पड़ी। सजा के बाद सुरक्षा के बीच दोषियों को कचहरी परिसर स्थित हवालात ले जाया गया। देर शाम करीब छह बजे जिला कारागार पहुंचे। मुकेश को अन्य महिला बंदियों के साथ रखा गया है। जबकि तीनों भाई दस दिन के लिए मुलाहिजा बैरक में रहेंगे।

#CityStates #Meerut #Muzaffarnagar #UttarPradesh #MuzaffarnagarMurder #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 10:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




शेखर हत्याकांड: फफक पड़ी मां, भाइयों का जेल में पता मुलाहिजा बैरक, चारों दोषियों के चेहरों का उड़ गया रंग #CityStates #Meerut #Muzaffarnagar #UttarPradesh #MuzaffarnagarMurder #VaranasiLiveNews