Mandi News: 20 वर्ष देश सेवा के बाद वतन लौटे सार्जेंट अंकुर

लीग ने गांव टिक्कर पहुंचकर किया सम्मानितसंवाद न्यूज एजेंसीसरकाघाट (मंडी)। भारतीय वायु सेना में 20 वर्ष तक सेवाएं देने के बाद सार्जेंट अंकुर पठानिया सेवानिवृत्त होकर शनिवार को अपने पैतृक गांव टिक्कर पहुंचे। उनके घर वापसी पर एक्स सर्विसमैन लीग टिहरा के पदाधिकारियों ने चेयरमैन कैप्टन रमेश तपवाल के नेतृत्व में उनके निवास स्थान पर उनका स्वागत कर सम्मानित किया।स्वागत समारोह के दौरान लीग के चेयरमैन कैप्टन ने सार्जेंट अंकुर की सेवाओं की प्रशंसा की। उन्होंने विशेष रूप से ऑपरेशन सिंदूर में अंकुर की सक्रिय भागीदारी का उल्लेख करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया। सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद भारद्वाज ने लीग की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सैनिक अपनी सेवानिवृत्ति से 15 दिन पूर्व लीग को सूचना देगा। संस्था के पदाधिकारी उनके स्वागत के लिए उनके घर या मंदिर तक पहुंचकर उन्हें सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में वाइस चेयरमैन सूबेदार मेजर रविंद्र सिंह, सचिव सूबेदार मेजर अशोक चंदेल, कोषाध्यक्ष सूबेदार चमन लाल, मीडिया प्रभारी रमेश चंद भारद्वाज, अतिरिक्त सूबेदार प्रकाश गुलेरिया, ओपी वर्मा, हवलदार सुरेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।

#SergeantAnkurReturnsToHisHomelandAfter20YearsOfService. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 04, 2026, 17:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: 20 वर्ष देश सेवा के बाद वतन लौटे सार्जेंट अंकुर #SergeantAnkurReturnsToHisHomelandAfter20YearsOfService. #VaranasiLiveNews