सतना में दिनदहाड़े बवाल: नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर मचाया उत्पात, कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल
सतना जिले के महादेवा इलाके में दिनदहाड़े उपद्रव और मारपीट का मामला सामने आया है। फरियादी अनुज पांडेय के घर के बाहर कुछ बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया और वहां खड़ी कार में तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत थाने में की है। वहीं, पुलिस ने महादेवा क्षेत्र के ही रहने वाले बंटा यादव और रामू पांडेय उर्फ शैलेंद्र समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। नकाबपोश थे बदमाश, मोहल्ले में फैलाई दहशत नकाबपोश बदमाशों ने अनुज पांडेय के घर के बाहर न केवल गाली-गलौज और हंगामा किया, बल्कि मारपीट और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम देकर दहशत भी फैला दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। ये भी पढ़ें-एमपी: सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दूसरे दिन दिग्विजय सिंह के तीखे तेवर, बोले- बेशर्मों को ही फर्क पड़ेगा वहीं, नगर पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी नेबताया कि मामले की पूरी छानबीन की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के विरुद्ध दर्ज एफआईआर की कॉपी आरोपियों के विरुद्ध दर्ज एफआईआर की कॉपी
#CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Satna #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 21, 2026, 13:27 IST
सतना में दिनदहाड़े बवाल: नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर मचाया उत्पात, कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल #CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Satna #VaranasiLiveNews
