Mandi News: एसडीएम ने लंबित मामलों पर मांगा जवाब

सामाजिक और कानूनी मुद्दों पर किया मंथनसंवाद न्यूज एजेंसीगोहर (मंडी)। उपमंडल स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक शनिवार को उपमंडलाधिकारी गोहर देवीराम की अध्यक्षता में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय में हुई। इसमें में विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी मुद्दों पर मंथन किया गया।बैठक के दौरान गोहर थाना में दर्ज एट्रोसिटी के दो मामलों पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई। समिति ने इन मामलों में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी लेते हुए सवाल उठाया कि आखिर ये मामले अभी तक लंबित क्यों हैं, इस पर अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नही हो पाई।चर्चा में बताया गया कि हाल ही में गोहर स्कूल के प्रांगण में हुए झगड़े से संबंधित एट्रोसिटी का मामला करीब चार माह से लंबित है। समिति ने इस बात पर भी चिंता जताई कि गोहर पुलिस अभी तक इस मामले में अदालत में चालान पेश नहीं कर पाई है। इस पर सतर्कता समिति ने पुलिस विभाग के प्रति कड़ा रुख अपनाते हुए सवाल उठाया कि अत्याचार के मामलों में कार्रवाई में इतनी देरी क्यों हो रही है।बताया गया कि इस वर्ष गोहर थाना में एट्रोसिटी के कुल दो मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें पहला मामला स्थानीय गोहर स्कूल का जबकि दूसरा मामला साथ लगती शाला पंचायत का है। दोनों ही मामलों में पुलिस की धीमी प्रक्रिया के कारण अभी तक फाइलों में मामले लंबित पड़े हुए हैं। उपमंडलाधिकारी ने दोनों मामलों को शीघ्र आगे बढ़ाने के लिए पुलिस प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी दिवाकर, सामाजिक शिक्षा एवं कल्याण प्रसार अधिकारी योगराज शर्मा, सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार, राज्य स्तरीय संत रविदास कल्याण बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य यदोपति, गगन शर्मा, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

#SDMSoughtAnswersOnPendingCases #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 04, 2026, 16:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: एसडीएम ने लंबित मामलों पर मांगा जवाब #SDMSoughtAnswersOnPendingCases #VaranasiLiveNews