Mandi News: समृद्धि मिस और आदित्य मिस्टर एपीएस बने

सुंदरनगर (मंडी)। एंजेल्स पब्लिक स्कूल चौगान पुराना बाजार सुंदरनगर में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए फन गेम्स, केक कटिंग सेरेमनी और खानपान का आयोजन किया। प्रधानाचार्य डॉ. रितिका कौशल ने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थी सुंदर वेशभूषा में स्कूल पहुंचे और उन्होंने स्कूल परिसर में भव्य आतिशबाजी का आयोजन भी किया। 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों की ओर से आयोजित गेम्स के आधार पर सीनियर्स को अलग-अलग टाइटल्स के साथ नवाजा गया। इसमें मिस एपीएस समृद्धि जबकि मिस्टर एपीएस आदित्य ठाकुर चुने गए। मिस्टर पर्सनालिटी आदित्य, मिस पर्सनालिटी मन्नत ठाकुर, मिस्टर परफेक्ट अक्षित, मिस परफेक्ट मृदुल, मिस्टर फेयरवेल नितिन और मिस फेयरवेल के खिताब से पूर्वा को नवाजा गया। संवाद

#SamridhiBecameMissAndAdityaBecameMr.APS #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 04, 2026, 17:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: समृद्धि मिस और आदित्य मिस्टर एपीएस बने #SamridhiBecameMissAndAdityaBecameMr.APS #VaranasiLiveNews