Una News: बलिदानियों को किया नमन, देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर

दौलतपुर चौक (ऊना)। डीडीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी गोंदपुर बनेहड़ा में शहीदी दिवस के अवसर पर विवेकानंद अध्ययन मंडल के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पूरा परिसर वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा और वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शौर्य चक्र विजेता कैप्टन सुशील जरियाल ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि सरदार भगत सिंह द्वारा प्रज्ज्वलित वैचारिक क्रांति की मशाल आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने युवाओं से स्वतंत्रता के मूल्य को समझने, नशे से दूर रहने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने अपने कारगिल युद्ध के अनुभवों का सांझा किया जिससे विद्यार्थी भावुक हो उठे।

#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 23, 2026, 19:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: बलिदानियों को किया नमन, देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews