Run For Ambedkar: 'संविधान खत्म करने की हो रही कोशिश', राहुल गांधी ने भापजा-संघ पर साधा निशाना

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में 'रन फॉर अंबेडकर' और 'रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन' मैराथन 2026 की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर का सबसे बड़ा संदेश संविधान ही था। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा की विचारधारा वाले लोग अंबेडकर के विचारों और संविधान को खत्म करना चाहते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि ये लोग देश में सबको बराबरी का हक नहीं देना चाहते। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के लोग अंबेडकर की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर सिर्फ दिखावा करते हैं, जबकि उनका असली मकसद संविधान को नुकसान पहुंचाना है। ये भी पढ़ें:प्रशासनिक सुधार या सियासी रार:तमिलनाडु में SIR के तहत मतदाता सूची से अधिक नाम कटे, पर सियासी उबाल बंगाल में कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने भी इस मौके पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार संविधान पर हमले कर रही है और उनके नेता बहुत आक्रामक हैं। पुनिया के अनुसार, सरकार पिछले दरवाजे से संविधान के नियमों की अनदेखी कर रही है। यह मैराथन लोगों को यह बताने के लिए है कि हम सब बाबासाहेब की विचारधारा और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट हैं। महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर तनुज पुनिया ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से इसके पक्ष में रही है। हालांकि, उन्होंने भाजपा के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिना नई जनगणना और परिसीमन के इसे लागू करना गलत है। कांग्रेस की मांग है कि इसे 2011 की पुरानी जनगणना के बजाय नई जनगणना के आधार पर लागू किया जाना चाहिए। अन्य वीडियो-

#IndiaNews #National #RahulGandhi #RunForAmbedkar #ConstitutionMarathon2026 #BjpRssAllegations #Congress #AmbedkarIdeology #WomenReservationBillDebate #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 12, 2026, 04:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Run For Ambedkar: 'संविधान खत्म करने की हो रही कोशिश', राहुल गांधी ने भापजा-संघ पर साधा निशाना #IndiaNews #National #RahulGandhi #RunForAmbedkar #ConstitutionMarathon2026 #BjpRssAllegations #Congress #AmbedkarIdeology #WomenReservationBillDebate #VaranasiLiveNews