Himachal: रोहित ठाकुर बोले- नहीं मिल रहे योग्य प्री प्राइमरी शिक्षक, भर्ती नियमों में छूट के लिए जाऊंगा दिल्ली
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्री प्राइमरी शिक्षक भर्ती करने के लिए नियमों में छूट मांगने वह दिल्ली जाएंगे। नर्सरी-केजी कक्षा के लिए शिक्षक भर्ती में एनसीटीई नियमों की बाध्यता है। प्रदेश में 6,297 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। योग्य शिक्षक मिल नहीं पा रहे हैं। ऐसे में केंद्र से भर्ती के नियमों में छूट मांगी जाएगी। भविष्य में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डाइट) के माध्यम से एनटीटी प्रशिक्षण शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए एनसीटीई को प्रस्ताव भेजा जाएगा। भाजपा विधायक डॉ. जनकराज और प्रकाश राणा के सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा जोगिंद्रनगर, नूरपुर, भंगरोटू और कुनिहार में एक स्कूल सीबीएसई और दूसरा शिक्षा बोर्ड को देने का मामला विचाराधीन है।
#CityStates #Shimla #HimachalAssemblySession #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 02, 2026, 17:51 IST
Himachal: रोहित ठाकुर बोले- नहीं मिल रहे योग्य प्री प्राइमरी शिक्षक, भर्ती नियमों में छूट के लिए जाऊंगा दिल्ली #CityStates #Shimla #HimachalAssemblySession #VaranasiLiveNews
