Ayodhya News: 50 हजार का इनामी लुटेरा आर्यन गिरफ्तार

बीकापुर। कोतवाली में करीब सात माह पहले हुई लूट के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश आर्यन उर्फ शिवम सिंह को एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बृहस्पतिवार शाम बस्ती के अमौनी नहर के पास से पकड़ा गया और शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया।यह गिरफ्तारी एसटीएफ यूनिट अयोध्या और बीकापुर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि यह लूट की घटना दो सितंबर 2025 की रात मंगारी शुक्लहिया के सामने प्रयागराज हाईवे पर हुई थी। अज्ञात बाइक सवार तीन आरोपियों ने परोमा बीकापुर निवासी अमित कुमार तिवारी से मारपीट कर उनकी बाइक, मोबाइल फोन, पर्स और अन्य दस्तावेज लूट लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध लूट की धारा में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इस मामले में पहले अवनीश कुमार चौबे और अंकित चौबे को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आर्यन उर्फ शिवम सिंह लगातार पुलिस से बच रहा था। उसके पास से 650 रुपये बरामद किए गए हैं। सीओ पीयूष ने बताया कि आर्यन उर्फ शिवम सिंह एक शातिर अपराधी है। उसके विरुद्ध बस्ती, गोंडा और अयोध्या में जानलेवा हमला सहित करीब एक दर्जन गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

#RobberWith50 #000Bounty #Aryan #Arrested #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 03, 2026, 20:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ayodhya News: 50 हजार का इनामी लुटेरा आर्यन गिरफ्तार #RobberWith50 #000Bounty #Aryan #Arrested #VaranasiLiveNews