Kangra News: नई पंचायत में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण शुरू
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। राज्य निर्वाचन आयोग ने हिमाचल प्रदेश की नवगठित, पुनर्गठित और विभाजित ग्राम पंचायतों के लिए मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 1 अप्रैल, 2026 को पात्रता की मानक तिथि निर्धारित की गई है। इस तिथि तक जो भी नागरिक पात्रता पूरी करते हैं, वे मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवा सकेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 अप्रैल को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इसके साथ ही दावे और आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, जो 10 अप्रैल तक चलेगी। आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति थोक में आवेदन जमा नहीं कर सकेगा। हालांकि, एक ही परिवार के सदस्य व्यक्तिगत रूप से अपने आवेदन दे सकते हैं। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटारा 13 अप्रैल तक करना अनिवार्य होगा।यदि कोई नागरिक निर्वाचन अधिकारी के निर्णय से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह 20 अप्रैल तक अपीलीय प्राधिकरण के समक्ष अपनी अपील दायर कर सकता है। इन अपीलों का निस्तारण 22 अप्रैल तक किया जाएगा। सभी कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के बाद 24 अप्रैल को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।देहरा ब्लॉक में बीडीओ का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे एसईबीपीओ संजीव कुमार ने पुष्टि की है कि यह प्रक्रिया केवल उन्हीं क्षेत्रों में प्रभावी होगी जहां पंचायतों का पुनर्गठन, विभाजन या सीमा विस्तार हुआ है। उच्च न्यायालय में विचाराधीन मामलों में अंतिम निर्णय कोर्ट के आदेशों के अधीन रहेगा।
#KangraNews #TodayKangraNews #KangaHindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 01, 2026, 19:35 IST
Kangra News: नई पंचायत में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण शुरू #KangraNews #TodayKangraNews #KangaHindiNews #VaranasiLiveNews
