Una News: गलती से बैंक खाते में आए 1.76 लाख रुपये लौटाए

नंगल (ऊना)। अगर किसी के बैंक खाते में अचानक पौने दो लाख रुपये आ जाएं तो वह हैरान हो जाएगा। ऐसा ही मामला नंगल से सामने आया है, जहां एक ग्राहक की सजगता ने साबित किया कि ईमानदारी अभी जिंदा है। एक लड़की ने माता के बैंक खाते में केनरा बैंक से 1.76 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। गलती से यह राशि उसकी माता के बजाय नंगल निवासी दविंद्र के एसबीआई खाते में पहुंच गई। दविंद्र ने बैंक जाकर पता किया कि पैसे उनके खाते में कैसे आए।बैंक की ओर से दिए नंबर पर संपर्क करने पर दविंद्र ने लड़की से बात की। लड़की ने बताया कि ट्रांसफर के समय उसने गलती से बैंक खाते का नंबर गलत डाल दिया था। दविंद्र ने लड़की की माता को बुलाकर पूरे पैसे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किए।

#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 25, 2026, 23:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: गलती से बैंक खाते में आए 1.76 लाख रुपये लौटाए #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews