Jhajjar-Bahadurgarh News: दूसरे दिन भी पुराने कलेक्टर रेट पर हुई रजिस्ट्री
झज्जर। नए कलेक्टर रेट लागू हुए दो दिन हो चुके हैं लेकिन अब तक नए कलेक्टर रेटोें से रजिस्ट्री शुरू नहीं हुई है। वीरवार को भी पुराने कलेक्टर रेट के हिसाब से ही रजिस्ट्री की गई। वीरवार शाम तक नए कलेक्टर रेट पोर्टल पर फ्रीज किए गए। अब शुक्रवार से नए कलेक्टर रेटों से रजिस्ट्री होने की उम्मीद है। वीरवार को जिले में कुल 30 रजिस्ट्री हुई। इसमें बादली में ऑनलाइन आवेदन किया गया था इनकी रजिस्ट्री हुई। इसी प्रकार से बहादुरगढ़ मेंं 19 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था जिसमें से 16 रजिस्ट्री की गई। इसी प्रकार से 18 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था जिसमें से 13 रजिस्ट्री हुई। वहीं देर शाम तक नए कलेक्टर रेट फ्रीज कर दिए गए और अब शुक्रवार से नए कलेक्टर रेट पर रजिस्ट्री होने की उम्मीद है। यहां पर बता दें कि पहले जिला प्रशासन ने नए कलेक्टर रेट तय किए थे लेकिन बाद मेंं सरकार की तरफ से नए कलेक्टर रेट जारी किए थे।
#RegistrationsContinuedAtTheOldCollectorRatesOnTheSecondDayAsWell. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 02, 2026, 19:59 IST
Jhajjar-Bahadurgarh News: दूसरे दिन भी पुराने कलेक्टर रेट पर हुई रजिस्ट्री #RegistrationsContinuedAtTheOldCollectorRatesOnTheSecondDayAsWell. #VaranasiLiveNews
