Panipat News: ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए आरपीएफ सतर्क, ड्रोन से निगरानी तेज

पानीपत। आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन और रेललाइन के आसपास ड्रोन की मदद से नजर रखना शुरू कर दिया है। आरपीएफ ने ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए टीम को विशेष निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ तीन जवानों को ड्रोन चलाने का विशेष प्रशिक्षण दिया है। आरपीएफ के तीनों जवानों की एक विशेष टीम का गठन किया गया है। यह टीम रोजाना करीब डेढ़ घंटे तक संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और ड्रोन का सहायता से निगरानी कर रही है। टीम पत्थरबाजी की घटनाओं के संभावित स्थानों पर ज्यादा ध्यान दे रही है। इसके अलावा रेलवे लाइन के किनारे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है। ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। इससे न केवल घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा रहा है बल्कि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करना भी आसान हो गया है। स्टेशन के आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही आसपास रहने वाले लोगों को पत्थरबाजी के खिलाफ आरपीएफ टीम द्वारा जागरूक भी किया जाता है।वर्जन :आरपीएफ टीम नियमित रूप से निगरानी कर रही है और जहां भी जरूरत होती है वहां तुरंत कार्रवाई की जाती है। ड्रोन निगरानी से काफी मदद मिल रही है। इसके अलावा स्थानीय लोगों से भी सहयोग ले रहे हैं। रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले सामने आते ही कार्रवाई की जा रही है। - दिनेश कुमार मीना, प्रभारी, थाना आरपीएफ।

#RanjitWasMurderedByHisNephew #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 02:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए आरपीएफ सतर्क, ड्रोन से निगरानी तेज #RanjitWasMurderedByHisNephew #VaranasiLiveNews