राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण में आज 22 जिलों में मतदान, एक करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे वोट

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज, 28 अक्टूबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान हो रहा है। प्रदेश के 22 जिलों में जिला परिषद के 352 वार्डों और 124 पंचायत समितियों के 2,197 वार्डों में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस चरण में कुल 8,404 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए 11,799 केंद्र बनाए गए हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इस चरण में कुल 1,06,56,127 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 55,19,336 पुरुष, 51,36,744 महिलाएं और 47 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। जिला परिषद के 352 वार्डों में 1,086 प्रत्याशी और पंचायत समिति के 2,197 वार्डों में 7,318 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। एक नजर में दूसरे चरण का चुनाव दूसरे चरण में 22 जिलों की 124 पंचायत समितियों के 2,197 वार्डों और जिला परिषद के 352 वार्डों में मतदान हो रहा है। कुल 8,404 प्रत्याशियों में जिला परिषद के 1,086 और पंचायत समिति के 7,318 प्रत्याशी शामिल हैं। मतदान के लिए 11,799 केंद्र बनाए गए हैं। इन चुनावों में एक करोड़ छह लाख से ज्यादा मतदाता वोट डाल सकेंगे। एक मतदाता जिला परिषद और पंचायत समिति, दोनों के लिए मतदान करेगा। जयपुर में पांच पंचायत समितियों के लिए वोटिंग जयपुर जिले में दूसरे चरण के तहत आमेर, अमरसर, जालसू, रामपुरा डाबड़ी और शाहपुरा पंचायत समितियों में मतदान हो रहा है। यहां जिला परिषद के 11 वार्डों में 30 प्रत्याशी और पंचायत समिति के 81 वार्डों में 247 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिले में कुल 3,78,364 मतदाता हैं। इनमें 1,97,323 पुरुष, 1,81,040 महिलाएं और एक अन्य श्रेणी का मतदाता शामिल है। इन पांच पंचायत समितियों में कुल 413 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। पंचायत समिति के स्तर पर आमेर में 21 वार्ड, अमरसर में 15, जालसू में 15, रामपुरा डाबड़ी में 15 और शाहपुरा में 15 वार्ड हैं। इन क्षेत्रों में कुल 112 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण के बाद श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सीकर रोड से रवाना किया गया था। जिलेवार चुनावी तस्वीर अजमेर: जिला परिषद के 18 वार्डों में 56 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां पांच पंचायत समितियों के 98 वार्डों में 295 प्रत्याशी हैं। जिले में 2,63,143 पुरुष, 2,53,696 महिला और चार अन्य श्रेणी के मतदाता हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 5,16,843 है। अलवर: जिला परिषद के 20 वार्डों में 73 प्रत्याशी और पांच पंचायत समितियों के 109 वार्डों में 451 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। यहां 3,03,896 पुरुष और 2,73,623 महिला मतदाता हैं। कुल मतदाता 5,77,519 हैं। बांसवाड़ा: जिला परिषद के 11 वार्डों में 34 प्रत्याशी और चार पंचायत समितियों के 74 वार्डों में 274 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिले में 1,78,118 पुरुष, 1,78,386 महिला और दो अन्य श्रेणी के मतदाता हैं। कुल मतदाता 3,56,506 हैं। बाड़मेर: जिला परिषद के 13 वार्डों में 43 प्रत्याशी और सात पंचायत समितियों के 109 वार्डों में 345 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। यहां 1,87,898 पुरुष और 1,65,337 महिला मतदाता हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 3,53,235 है। भीलवाड़ा: जिला परिषद के 17 वार्डों में 39 प्रत्याशी और सात पंचायत समितियों के 111 वार्डों में 317 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिले में 2,74,259 पुरुष, 2,75,386 महिला और एक अन्य श्रेणी का मतदाता है। कुल मतदाता 5,49,646 हैं। बीकानेर: जिला परिषद के 12 वार्डों में 39 प्रत्याशी और पांच पंचायत समितियों के 81 वार्डों में 243 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। यहां 1,77,209 पुरुष, 1,58,235 महिला और दो अन्य श्रेणी के मतदाता हैं। कुल मतदाता 3,35,446 हैं। दौसा: जिला परिषद के 13 वार्डों में 44 प्रत्याशी और छह पंचायत समितियों के 98 वार्डों में 399 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिले में 1,97,164 पुरुष और 1,76,317 महिला मतदाता हैं। कुल मतदाता 3,73,481 हैं। डूंगरपुर: जिला परिषद के 17 वार्डों में 58 प्रत्याशी और सात पंचायत समितियों के 115 वार्डों में 376 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। यहां 2,61,191 पुरुष, 2,55,337 महिला और चार अन्य श्रेणी के मतदाता हैं। कुल मतदाता 5,16,532 हैं। जयपुर: जिला परिषद के 11 वार्डों में 30 प्रत्याशी और पांच पंचायत समितियों के 81 वार्डों में 247 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिले में 1,97,323 पुरुष, 1,81,040 महिला और एक अन्य श्रेणी का मतदाता है। कुल मतदाता 3,78,364 हैं। जालोर: जिला परिषद के 23 वार्डों में 65 प्रत्याशी और सात पंचायत समितियों के 135 वार्डों में 377 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। यहां 4,05,069 पुरुष, 3,69,496 महिला और चार अन्य श्रेणी के मतदाता हैं। कुल मतदाता 7,74,569 हैं। झालावाड़: जिला परिषद के 17 वार्डों में 34 प्रत्याशी और चार पंचायत समितियों के 90 वार्डों में 232 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिले में 2,46,842 पुरुष, 2,35,954 महिला और छह अन्य श्रेणी के मतदाता हैं। कुल मतदाता 4,82,802 हैं। झुंझुनूं: जिला परिषद के 16 वार्डों में 58 प्रत्याशी और छह पंचायत समितियों के 102 वार्डों में 444 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। यहां 2,93,659 पुरुष और 2,71,935 महिला मतदाता हैं। कुल मतदाता 5,65,594 हैं। जोधपुर: जिला परिषद के 34 वार्डों में 104 प्रत्याशी और 17 पंचायत समितियों के 261 वार्डों में 787 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिले में 5,61,262 पुरुष, 5,16,333 महिला और पांच अन्य श्रेणी के मतदाता हैं। कुल मतदाता 10,77,600 हैं। करौली: जिला परिषद के 10 वार्डों में 44 प्रत्याशी और तीन पंचायत समितियों के 53 वार्डों में 264 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। यहां 1,42,231 पुरुष और 1,22,588 महिला मतदाता हैं। कुल मतदाता 2,64,819 हैं। कोटा: जिला परिषद के छह वार्डों में 13 प्रत्याशी और दो पंचायत समितियों के 34 वार्डों में 83 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिले में 75,983 पुरुष, 71,446 महिला और दो अन्य श्रेणी के मतदाता हैं। कुल मतदाता 1,47,431 हैं। कोटपूतली-बहरोड़: जिला परिषद के 16 वार्डों में 66 प्रत्याशी और चार पंचायत समितियों के 80 वार्डों में 435 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। यहां 2,09,254 पुरुष, 1,85,950 महिला और एक अन्य श्रेणी का मतदाता है। कुल मतदाता 3,95,205 हैं। नागौर: जिला परिषद के 16 वार्डों में 55 प्रत्याशी और छह पंचायत समितियों के 92 वार्डों में 388 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिले में 2,69,962 पुरुष, 2,58,182 महिला और एक अन्य श्रेणी का मतदाता है। कुल मतदाता 5,28,145 हैं। पाली: जिला परिषद के 15 वार्डों में 32 प्रत्याशी और चार पंचायत समितियों के 84 वार्डों में 213 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। यहां 2,64,764 पुरुष, 2,46,254 महिला और दो अन्य श्रेणी के मतदाता हैं। कुल मतदाता 5,11,020 हैं। राजसमंद: जिला परिषद के 16 वार्डों में 43 प्रत्याशी और चार पंचायत समितियों के 80 वार्डों में 192 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिले में 2,08,154 पुरुष, 1,99,530 महिला और एक अन्य श्रेणी का मतदाता है। कुल मतदाता 4,07,685 हैं। सीकर: जिला परिषद के 23 वार्डों में 68 प्रत्याशी और छह पंचायत समितियों के 140 वार्डों में 484 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। यहां 4,18,729 पुरुष, 3,80,835 महिला और पांच अन्य श्रेणी के मतदाता हैं। कुल मतदाता 7,99,569 हैं। सिरोही: जिला परिषद के 14 वार्डों में 52 प्रत्याशी और चार पंचायत समितियों के 74 वार्डों में 224 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिले में 1,82,470 पुरुष, 1,72,200 महिला और तीन अन्य श्रेणी के मतदाता हैं। कुल मतदाता 3,54,673 हैं। उदयपुर: जिला परिषद के 14 वार्डों में 36 प्रत्याशी और छह पंचायत समितियों के 96 वार्डों में 248 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। यहां 2,00,756 पुरुष, 1,88,684 महिला और तीन अन्य श्रेणी के मतदाता हैं। कुल मतदाता 3,89,443 हैं। जोधपुर में सबसे ज्यादा, कोटा में सबसे कम मतदाता दूसरे चरण में मतदाताओं की संख्या के लिहाज से जोधपुर सबसे बड़ा जिला है। यहां 10,77,600 मतदाता हैं। इसके बाद सीकर में 7,99,569 और जालोर में 7,74,569 मतदाता हैं। दूसरी ओर, कोटा में सबसे कम 1,47,431 मतदाता हैं। इसके बाद करौली में 2,64,819 और बीकानेर में 3,35,446 मतदाता पंजीकृत हैं। पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए प्रत्याशियों की संख्या के मामले में भी जोधपुर सबसे आगे है। यहां 787 प्रत्याशी मैदान में हैं। अलवर में 451 और झुंझुनूं में 444 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। कुल मतदाताओं में पुरुषों की संख्या महिलाओं से अधिक है, हालांकि बांसवाड़ा और भीलवाड़ा में महिला मतदाता पुरुषों से ज्यादा हैं। यह भी पढें-राजस्थान: दीपावली से पहले जयपुर में जाली नोटों की खेप पकड़ी, 3.45 लाख रुपए बरामद; आरोपी हुआ गिरफ्तार पंच-सरपंच के लिए तीस अक्टूबर को मतदान पंच और सरपंच पदों के लिए 29 अक्टूबर को नामांकन प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद 30 अक्टूबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर मतगणना होगी। उपसरपंच पद के लिए 31 अक्टूबर को चुनाव कराया जाएगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के सभी चरणों की मतगणना 20 नवंबर को सुबह आठ बजे से श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर में होगी।

#CityStates #Jaipur #Rajasthan #Ajmer #Alwar #Banswara #Barmer #Bhilwara #Bikaner #Dausa #Jhalawar #Jhunjhunu #Jodhpur #Karauli #Kota #Kotputli-behror #Nagaur #Rajsamand #Sikar #Sirohi #Udaipur #RajasthanPanchayatElections2026 #RajasthanPanchayatChunav #RajasthanPanchayatElectionPhase2 #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 02:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण में आज 22 जिलों में मतदान, एक करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे वोट #CityStates #Jaipur #Rajasthan #Ajmer #Alwar #Banswara #Barmer #Bhilwara #Bikaner #Dausa #Jhalawar #Jhunjhunu #Jodhpur #Karauli #Kota #Kotputli-behror #Nagaur #Rajsamand #Sikar #Sirohi #Udaipur #RajasthanPanchayatElections2026 #RajasthanPanchayatChunav #RajasthanPanchayatElectionPhase2 #VaranasiLiveNews