Delhi NCR News: पश्चिमी विक्षोभ से आज से तीन दिनों तक बारिश के आसार

-अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज-नोएडा का एक्यूआई 147 और ग्रेटर नोएडा का 186 किया गया दर्जमाई सिटी रिपोर्टरनोएडा। मार्च के ढलान के साथ ही गर्मी बढ़ रही है। हालांकि, बीच-बीच में बारिश से मौसम बदल जाती है। इसी क्रम में शनिवार को तेज धूप की वजह से हल्की गर्मी महसूस हुई। ऐसे में शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 24 घंटे में जिले में 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि 28 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ मौसम को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से 28 मार्च की शाम से ही पहाड़ों पर बारिश शुरू हो गई है। 29 मार्च से मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना बन रही है। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक अगले तीन दिन तक बारिश के आसार हैं। ऐसे में 29 मार्च को हल्की, 30 को तेज और 31 को हल्की बारिश की संभावना है। बारिश से एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा और तापमान में उतार-चढ़ाव दिखेगा। येलो जोन में रहा नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई सीपीसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को नोएडा का एक्यूआई 147 और ग्रेटर नोएडा का 186 दर्ज किया गया। ऐसे में नोएडा और ग्रेटर नोएडा वासियों को साफ हवा में सांस लेने का मौका मिला। आने वाले दिनों में यही स्थिति रहने की संभावना है।

#RainExpectedForThreeDaysStartingToday #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 28, 2026, 20:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: पश्चिमी विक्षोभ से आज से तीन दिनों तक बारिश के आसार #RainExpectedForThreeDaysStartingToday #VaranasiLiveNews