Punjab: सीएम मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह BJP में शामिल, सैनी और सुनील जाखड़ की मौजूदगी में थामा भाजपा का दामन
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। उनके साथ बरनाला के व्यवसायी व एनआरआई बलजिंदर सिंह बरनाला और आप के अरनीवाला जोहल प्रभारी मनजिंदर सिंह साजन खेड़ा ने भी भाजपा का दामन थामा। इस दौरान नायब सैनी ने कहा कि ये लोग बदलाव की उम्मीद लेकर आम आदमी पार्टी से जुड़े थे लेकिन उम्मीदें टूटने के बाद भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। वहीं सुनील जाखड़ ने अमृतसर, बटाला, तरनतारन और लुधियाना में भाजपा कार्यालयों पर हुए हमलों की निंदा करते हुए कहा कि इसका हिसाब लिया जाएगा। ज्ञान सिंह मान ने भाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। उनका आरोप था कि पंजाब सरकार पर दिल्ली की टीम हावी है। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अब भाजपा में शामिल हो गए हैं तो उनके घर विजिलेंस की रेड आनी तो बनती ही है। उन्होंने कहा कि वे आज भी अपने भाई और मुख्यमंत्री भगवंत मान का सम्मान करते हैं लेकिन पार्टी छोड़ना उनका व्यक्तिगत फैसला है। वहीं जाखड़ ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि पद का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ समय आने पर कार्रवाई होगी।
#CityStates #Punjab #Chandigarh-punjab #Chandigarh #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 12, 2026, 06:24 IST
Punjab: सीएम मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह BJP में शामिल, सैनी और सुनील जाखड़ की मौजूदगी में थामा भाजपा का दामन #CityStates #Punjab #Chandigarh-punjab #Chandigarh #VaranasiLiveNews
