Chamoli News: दुर्गम गांवों में नुक्कड़ नाटक से दे रहे योजनाओं की जानकारी

फोटोगोपेश्वर। अक्षत नाट्य संस्था की ओर से देवाल विकासखंड के सुदूरवर्ती गांवों में नुक्कड़ नाटकों और पारंपरिक जनगीतों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। संस्था की टीम पिछले दस दिनों से क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अभियान चला रही है। संस्था के प्रबंधक सुनील नाथन ने बताया कि टीम अब तक वाण, बांक, ल्वाणी, देवसारी, धरातल्ला, फलदिया और नंदकेशरी सहित कई गांवों में कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुकी है। स्थानीय बोली-भाषा, लोकगीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। संवाद

#ProvidingInformationAboutSchemesThroughStreetPlaysInRemoteVillages #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 21, 2026, 17:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: दुर्गम गांवों में नुक्कड़ नाटक से दे रहे योजनाओं की जानकारी #ProvidingInformationAboutSchemesThroughStreetPlaysInRemoteVillages #VaranasiLiveNews