Aligarh News: निशानेबाजी प्रतियोगिता से चुने जाएंगे यूनिवर्सिटी के होनहार निशानेबाज
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की निशानेबाजी टीम के गठन के लिए 30 नवंबर और एक दिसंबर को एसवी कॉलेज में चयन प्रतियोगिता होगी। इसमें महिला और पुरुष वर्ग के खिलाड़ी अलग-अलग स्पर्धाओं में निशाना साधेंगे। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय की टीम में जगह मिलेगी।विवि के क्रीड़ा समिति के सचिव डॉ. शाहनवाज खान ने बताया कि चयनित टीम यूपीईएस देहरादून में होने वाली अंतर विश्वविद्यालय निशानेबाजी प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। इसके लिए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा और सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन करना होगा। इसी के आधार पर टीम में खिलाड़ियों को स्थान दिया जाएगा।
#AligarhNewssportsNewsrmpu #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 15, 2026, 06:02 IST
Aligarh News: निशानेबाजी प्रतियोगिता से चुने जाएंगे यूनिवर्सिटी के होनहार निशानेबाज #AligarhNewssportsNewsrmpu #VaranasiLiveNews
