Kurukshetra News: इस्माईलाबाद के कलेक्टर रेट बढ़ाने की तैयारी
इस्माईलाबाद। प्रदेश सरकार एक अप्रैल से नए कलेक्टर रेट लागू करने जा रही है। उप तहसील में कुछ स्थानों पर कलेक्टर रेट बढ़े हैं। हालांकि अभी आमजन से आपत्तियां मांगी गई है, जिनके बाद तय किए रेट लागू कर दिए जाएंगे। जमीन के कलेक्टर रेट बढ़ने से जनता पर स्टांप ड्यूटी का बोझ बढ़ने के साथ ही प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा लोगों को कहना है कि पश्चिमी देशों में चल रही युद्ध की स्थिति से पहले ही आम आदमी मंहगाई की मार झेल रहा है। ऐसे में कलेक्टर रेट बढ़ा कर सरकार एक बार फिर से जनता को बोझ बढ़ा रही है। सरकार को कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी से पहले इसके प्रभावों पर विचार करना चाहिए। संवाद
#PreparationsUnderwayToIncreaseCollectorRatesInIsmailabad #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 29, 2026, 03:26 IST
Kurukshetra News: इस्माईलाबाद के कलेक्टर रेट बढ़ाने की तैयारी #PreparationsUnderwayToIncreaseCollectorRatesInIsmailabad #VaranasiLiveNews
