Roopa Ganguly: बंगाल की राजनीति में चमका द्रौपदी का नाम, कठिन से रहा रूपा गांगुली का जीवन; जानें खास बातें
रूपा गांगुली एक सफल और बेहतरीन अभिनेत्री हैं, लेकिन यह सफलता उन्हें आसानी से नहीं मिली। निजी जीवन की समस्याओं से लड़कर वह इस मुकाम तक पहुंची हैं। कभी अपना जीवन खत्म कर देने वाली रूपा गांगुली आज जीवन को एक उपहार की तरह देखती हैं। उनका निजी जीवन ही नहीं राजनीति सफर भी काफी मुश्किलों से भरा रहा, भाजपा के साथ जुड़कर वह लगातार संघर्ष करती रहीं। आज उनकी मेहतन रंग ला रही है। शुभेंदु अधिकार बंगाल के मुख्यमंत्री बने हैं, वहीं रूपा गांगुली को भी कोई बड़ा मंत्रालय या पद मिल सकता है। इससे पहले उनके बारे में जानिए, कुछ खास बातें। द्रौपदी के किरदार से घर-घर हुईं मशहूर रूपा गांगुली ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बंगाली फिल्मों से की। कुछ समय बाद वह बी.आर चोपड़ा निर्मित टीवी धारावाहिक 'महाभारत (1989)' का हिस्सा बनीं। इस धारावाहिक ने उन्हें घर-घर एक जाना-पहचाना नाम बना दिया। धारावाहिक 'महाभारत' में रूपा ने द्रौपदी का किरदार निभाया। उन्होंने इस किरदार को इतना बखूबी निभाया कि आज भी उन्हें टीवी की द्रौपदी के नाम से जाना जाता है। इस सीरियल ने उन्हें शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया था।
#Entertainment #National #PoliticianRoopaGanguly #ActressRoopaGanguly #WestBengalGovernmentFormation #RoopaGangulyLifeFacts #RoopaGangulyCareerFacts #RoopaGangulyUnknownFacts #Bjp #NewWestBengalGovernment #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 09, 2026, 11:13 IST
Roopa Ganguly: बंगाल की राजनीति में चमका द्रौपदी का नाम, कठिन से रहा रूपा गांगुली का जीवन; जानें खास बातें #Entertainment #National #PoliticianRoopaGanguly #ActressRoopaGanguly #WestBengalGovernmentFormation #RoopaGangulyLifeFacts #RoopaGangulyCareerFacts #RoopaGangulyUnknownFacts #Bjp #NewWestBengalGovernment #VaranasiLiveNews
