Kurukshetra News: पुलिस विभाग के पेंटर ने खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स में जीता कांस्य

कुरुक्षेत्र। चंडीगढ़ में आयोजित खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 में जिला पुलिस के कर्मचारी पेंटर अमित कुमार ने जेवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीता है। 20 से 22 मार्च तक चंडीगढ़ में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिला पुलिस की ओर से अमित कुमार ने 40 प्लस भार वर्ग में जेवलिन थ्रो में भाग लिया था। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने अमित को प्रशंसा पत्र देकर बधाई दी और भविष्य में इस प्रकार के आयोजनों में भाग लेने के लिए उत्साहवर्धन किया। एसपी ने कहा कि अमित जैसे कर्मचारी पुलिस की कठिन दैनिक डयूटी के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी निभाकर पुलिस महकमे का नाम रोशन करने के साथ अनुसंधान और सुरक्षा व्यवस्था को संभाल रहे हैं। संवाद

#PoliceDepartmentPainterWinsBronzeInKheloMastersNationalGames #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 29, 2026, 03:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kurukshetra News: पुलिस विभाग के पेंटर ने खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स में जीता कांस्य #PoliceDepartmentPainterWinsBronzeInKheloMastersNationalGames #VaranasiLiveNews