PM Modi Dehradun Visit Live: दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर आज जनता को होगा समर्पित, प्रधानमंत्री देंगे सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर को आज जनता को समर्पित करेंगे। पीएम मोदी के स्वागत के लिए उत्तराखंड तैयार है। आजमंगलवार को प्रधानमंत्री 11,963 करोड़ से तैयार दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर को जनता को समर्पित कर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली को सौगात देंगे। पहली बार राजधानी दून में 12 किमी का रोड शो करेंगे और फिर गढ़ी कैंट स्थित मैदान से जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा रहेगी और बड़े स्तर पर वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा। पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे आज मंगलवार को सुबह करीब 10:30 बजे पीएम मोदी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलिकॉप्टर से वे सहारनपुर के गणेशपुर स्थित हेलीपैड पर 10:50 बजे पहुंचेंगे। 11:10 पर एलिवेटेड कॉरिडोर का व्यू प्वाइंट देखेंगे। यहां पर उनका स्वागत फूल बरसाकर किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। इसके बाद एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर से होते हुए सुबह 11:35 बजे पीएम मोदी कार से मां डाट काली मंदिर पहुंच जाएंगे। उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एक्सप्रेसवे से होते हुए गणेशपुर तक पहुंच सकते हैं।
#CityStates #Dehradun #Rishikesh #Uttarakhand #PmModi #DelhiDehradunExpressway #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 14, 2026, 07:53 IST
PM Modi Dehradun Visit Live: दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर आज जनता को होगा समर्पित, प्रधानमंत्री देंगे सौगात #CityStates #Dehradun #Rishikesh #Uttarakhand #PmModi #DelhiDehradunExpressway #VaranasiLiveNews
