PM Modi: आज कर्नाटक-तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी; हैदराबाद को देंगे ₹9400 करोड़ के परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज और कल यानी 11 मई को कर्नाटक, तेलंगाना और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह हैदराबाद में करीब 9,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ अमृत महोत्सव में भी शामिल होंगे। दो आधिकारिक बयानों में कहा गया है कि पीएम मोदी रविवार सुबह बंगलूरू में द आर्ट ऑफ लिविंग के 45वें वर्षगांठ समारोह में भी हिस्सा लेंगे और सभा को संबोधित करेंगे।वह आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में नवनिर्मित ध्यान मंदिर का उद्घाटन भी करेंगे। पीएम मोदी आर्ट ऑफ लिविंग की देशव्यापी सेवा पहलों का भी शुभारंभ करेंगे। इनमें मानसिक स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, प्रकृति संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन पर केंद्रित साल भर चलने वाली परियोजनाएं शामिल हैं। यह भी पढ़ें- 'नीच, भ्रामक और घृणित': फर्जी पोस्ट पर फूटा CJI का गुस्सा, कहा- संविधानिक मूल्यों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं हैदराबाद में 9,400 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात पीएम मोदी बंगलूरू से तेलंगाना के हैदराबाद जाएंगे। यहां वह करीब 9,400 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वह हैदराबाद में सिंधु अस्पताल राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह कैंसर पर केंद्रित अत्याधुनिक, मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी और क्वार्टनरी केयर प्रदान करने वाला एक गैर-लाभकारी संस्थान है। राष्ट्रीय राजमार्ग-167को चार-लेन का बनाने के लिए रखेंगेआधारशिला पीएम मोदी हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे पर गुडेबेलूर से महबूबनगर तक राष्ट्रीय राजमार्ग-167 को चार-लेन का बनाने के लिए आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना की कुल लागत 3,175 करोड़ रुपये से अधिक है। प्रधानमंत्री वारंगल में पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन करेंगे, जिसे काकतीय मेगा टेक्सटाइल पार्क के नाम से भी जाना जाता है और जिसे पीएम मित्र योजना के तहत विकसित किया गया है। यह भी पढ़ें- Telangana: केंद्रीय मंत्री बी संजय कुमार के बेटे पर पॉक्सो केस दर्ज, भगीरथ ने पांच करोड़ की उगाही का किया दावा 11 मई को सोमनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री पीएम मोदी सोमवार, 11 मई को सुबह करीब 10:15 बजे सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल होंगे। यह मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है और भारत की अटूट आस्था तथा सभ्यतागत विरासत का प्रतीक है। सोमनाथ अमृत महोत्सव पुनर्निर्मित मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है। यहां प्रधानमंत्री कई शुभ धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर वह एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे। इसके बाद, पीएम मोदी वडोदरा जाएंगे, जहां सरदारधाम हॉस्टल का उद्घाटन करेंगे। हॉस्टल में एक-एक हजार लड़के लड़कियों के लिए रहने की सुविधा मिलेगी। अन्य वीडियो
#IndiaNews #National #PmModiKarnatakaVisit #PmModiTelanganaVisit #PmModi #DevelopmentProjects #Hyderabad #Warangal #Sangareddy #NationalHighway-167 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 10, 2026, 02:37 IST
PM Modi: आज कर्नाटक-तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी; हैदराबाद को देंगे ₹9400 करोड़ के परियोजनाओं की सौगात #IndiaNews #National #PmModiKarnatakaVisit #PmModiTelanganaVisit #PmModi #DevelopmentProjects #Hyderabad #Warangal #Sangareddy #NationalHighway-167 #VaranasiLiveNews
