Delhi NCR News: आईपीयू में भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ
नई दिल्ली। भ्रष्टाचार मुक्त समाज की शुरुआत ईमानदारी और अपने कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी से होती है। इसी संदेश के साथ गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय(आईपीयू) में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा रही। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी डॉ कमल पाठक के मार्गदर्शन में शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ काम करने की शपथ ली। सभी ने भ्रष्टाचार से दूर रहने और अपने कार्यों में नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। ब्यूरो
#PledgeForACorruption-freeIndiaAtIPU #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 16:16 IST
Delhi NCR News: आईपीयू में भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ #PledgeForACorruption-freeIndiaAtIPU #VaranasiLiveNews
