Ayodhya News: असंतुलित आहार और तनाव से बढ़ रही शारीरिक समस्या

अयोध्या। आचार्य नरेंद्र महिला छात्रावास, अवध विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति-05 कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पॉलीसिस्टिक ओवरी रोग (पीसीओडी) की रोकथाम और मासिक धर्म स्वास्थ्य में जीवन शैली में बदलाव की भूमिका पर छात्राओं को जागरूक करना था। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की प्रभारी चिकित्साधिकारी, डॉ. दीपशिखा चौधरी, मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं।डॉ. दीपशिखा चौधरी ने अपने संबोधन में पीसीओडी को एक गंभीर, लेकिन नियंत्रित की जा सकने वाली बीमारी बताया। उन्होंने रेखांकित किया कि यह समस्या आज के समय में महिलाओं के बीच तेजी से फैल रही है। डॉ. चौधरी ने इसके प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खराब जीवन शैली, असंतुलित आहार, अत्यधिक तनाव और शारीरिक गतिविधियों की कमी इस बीमारी के पनपने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।वक्ता ने स्पष्ट किया कि सही खान-पान, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और तनाव प्रबंधन के माध्यम से पीसीओडी की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और समय-समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी। इस व्याख्यान में महिला स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता और संतुलित जीवन शैली के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में डॉ. शशि सिंह, साधना पाठक, निर्मला मिश्रा सहित बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

#PhysicalHealthProblemsOnTheRiseDueToAnUnbalancedDietAndStress #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 03, 2026, 20:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ayodhya News: असंतुलित आहार और तनाव से बढ़ रही शारीरिक समस्या #PhysicalHealthProblemsOnTheRiseDueToAnUnbalancedDietAndStress #VaranasiLiveNews