Una News: खतरे में पेखुबेला–झोड़ोवाल पुल, आठ माह से मरम्मत की दरकार
ऊना। पेखुबेला-झोड़ोवाल पुल लंबे समय से खतरे की जद में है। आठ माह बीत जाने के बाद भी पुल का मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ है। बीते वर्ष हुई बारिश के दौरान पेखुबेला पुल की नींव क्षतिग्रस्त हो गई थी। हैरानी की बात यह कि इस पुल को बने हुए सात वर्ष ही हुए हैं। केवल सात वर्षों में पुल की नींव हिल गई। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य को लेकर भी सवाल उठाए हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा एक करोड़ रुपये की लागत से पेखुबेला पुल का निर्माण किया गया था। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग को इसके बारे में कई बार सूचित किया लेकिन विभाग ने सुस्त रवैया अपनाया है। यह पुल पेखुबेला और झोड़ोवाल पंचायत को जोड़ता है। रोजाना सैकड़ों वाहन, स्कूली बच्चे और स्थानीय लोग इसी पुल से गुजरते हैं। इतना ही इसी मार्ग से तेल टैंकरों सहित अन्य भारी वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में हर पल हादसे का खतरा बना हुआ है।दो अगस्त 2025 को हुई भारी बारिश के दौरान पेखुबेला-झोड़ोवाल पुल क्षतिग्रस्त हुआ था। इसके बाद से लोक निर्माण विभाग को कई बार इसकी मरम्मत करवाने की मांग करते रहे। अभी तक पुल का मरम्मत कार्य नहीं करवाया गया है। -राम कुमार, निवर्तमान प्रधान, झोड़ोवाल यह पुल पेखुबेला को झोड़ोवाल, बहडाला सहित अन्य गांवों से जोड़ता है। इस पुल से हर रोज सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है। विभाग का सुस्त रवैया बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है।-रणजोत सिंह, निवासी झोड़ोवालइस पुल से भारी वाहनों की आवाजाही हो रही है। ऐसे में अनहोनी का खतरा बना रहता है। क्योंकि पुल की नींव क्षतिग्रस्त हो चुकी है। करीब आठ महीने से अधिक का समय बीत गया है। -सराज पाल, निवासी झोड़ोवालपेखुबेला पुल का मरम्मत कार्य जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। - केएस ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, ऊना
#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 04, 2026, 17:30 IST
Una News: खतरे में पेखुबेला–झोड़ोवाल पुल, आठ माह से मरम्मत की दरकार #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
