Delhi NCR News: पटेल नगर पुलिस ने वाहन चोर दबोचा, तीन स्कूटी बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी नई दिल्ली। पटेल नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में सक्रिय एक आदतन बदमाश (बीसी) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन चोरी की स्कूटी बरामद की हैं। पहचान अभिषेक उर्फ अक्षय (27) निवासी बलजीत नगर के रूप में हुई है, जिसे पहले दिल्ली से बाहरी किया जा चुका था। पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ पुराने अपराधियों पर नजर रखी और स्थानीय खुफिया तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी फिर से इलाके में सक्रिय है।गुप्त सूचना पर पुलिस ने बलजीत नगर में जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर वेस्ट पटेल नगर स्थित अबू पार्क से तीन चोरी की स्कूटी बरामद की गईं। आरोपी ने पूछताछ में कई वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

#PatelNagarPoliceNabsVehicleThief #RecoversThreeScooters #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 10, 2026, 16:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: पटेल नगर पुलिस ने वाहन चोर दबोचा, तीन स्कूटी बरामद #PatelNagarPoliceNabsVehicleThief #RecoversThreeScooters #VaranasiLiveNews