Pandav Kumar Murder Case: दिल्ली में बिहार के युवक पांडव कुमार की हत्या पर सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का एलान
Pandav Kumar Murder Case: दिल्ली में बिहार के खगड़िया निवासी 23 वर्षीय युवक पांडव कुमार की हत्या को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पांडव कुमार की मौत पर शोक जताते हुए मृतक के परिजनों को आठ लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के भी निर्देश दिए हैं। सीएम सम्राट चौधरी ने बुधवार को अपने ट्वीट में लिखा, "दिल्ली के द्वारिका में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में खगड़िया निवासी, श्रमिक पांडव कुमार की मौत अत्यंत ही पीड़ादायक है। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। प्रशासन न्यायपूर्ण कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।" सीएम सम्राट ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, "हम इस विकट घड़ी में पीड़ित परिवार की मदद के लिए हर स्तर से प्रयासरत हैं। मृतक के आश्रितों को ₹8 लाख अनुग्रह अनुदान (₹4 लाख श्रम संसाधन विभाग से एवं ₹4 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष से) देने का निर्देश दिया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य व संबल प्रदान करें। बता दें कि, दिल्ली के द्वारका जिला के जाफरपुर कलां इलाके में शनिवार आधी रात को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हवलदार ने बाइक सवार दो युवकों को गोली मार दी। हमले के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
#IndiaNews #National #PandavKumarMurderCase #PandavKumarMurderDelhi #PandavKumarCaseLatestUpdate #DelhiPoliceFiringCase #PandavMurderCaseDelhi #DelhiPoliceShootingCase #PandavMurderCaseDelhiUpdate #DelhiPoliceConstableFiringCase #PappuYadavOnDelhiPolice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 15:08 IST
Pandav Kumar Murder Case: दिल्ली में बिहार के युवक पांडव कुमार की हत्या पर सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का एलान #IndiaNews #National #PandavKumarMurderCase #PandavKumarMurderDelhi #PandavKumarCaseLatestUpdate #DelhiPoliceFiringCase #PandavMurderCaseDelhi #DelhiPoliceShootingCase #PandavMurderCaseDelhiUpdate #DelhiPoliceConstableFiringCase #PappuYadavOnDelhiPolice #VaranasiLiveNews
