Bareilly News: युद्ध विराम होते ही पश्चिम एशिया से मिले जरी, चावल के ऑर्डर

बरेली। पश्चिम एशिया में युद्ध विराम ने से कारोबार फिर पटरी पर लौटने की उम्मीद है। नए ऑर्डर मिलने से सप्लाई चेन सुचारु होने और कारोबार के रफ्तार पकड़ने की आस है। पश्चिम एशिया में युद्ध की वजह से बरेली से जरी, बासमती चावल, मेंथॉल संबंधित 500 करोड़ रुपये का कारोबार ठप हो गया था। शिपमेंट अटकने से पूर्व में भेजे गए माल का भुगतान भी फंस गया था। अब बाजार में सकारात्मक संकेत दिखने लगे हैं। निर्यातकाें का मानना है कि रुके भुगतान के साथ ही नए ऑर्डर भी मिल सकते हैं। समुद्री और हवाई मार्ग खुलने से बढ़ी कीमत पर अंकुश लगेगा। समय पर डिलीवरी भी होगी।मेंथॉल और इत्र निर्यातक गौरव मित्तल के मुताबिक, सीजफायर की घोषणा के बावजूद ईरान पर हमले की खबरें आ रही हैं। माहौल पूरी तरह शांत होने का इंतजार किया जा रहा है। पुराने खरीदारों से संपर्क साध रहे हैं।पुराने खरीदार भरोसेमंद, नगद भुगतान पर ही नया ऑर्डरजरी निर्यातक सुदीप रजगढि़या के मुताबिक, सीजफायर होते ही करीब पांच साल से जुड़े एक खरीदार ने 50 लाख का ऑर्डर दिया है। हवाई सेवा शुरू होने पर एयरपोर्ट से माल को सीधे भेज देंगे। अभी पुराने खरीदारों पर ही भरोसा किया जा सकता है। नए ग्राहकों से नगद सौदा होगा।कच्चा माल मिलेगा, बंदरगाहों पर फंसा माल आगे बढ़ेगाबहेड़ी राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नईम अहमद ने कहा कि पूर्व में भेजे गए चावल का स्टॉक बंदरगाह पर अटका था। अब उसके आगे बढ़ने की उम्मीद है। आईआईए चेयरमैन मयूर धीरवानी के मुताबिक, कच्चे माल की आपूर्ति होने से फैक्टरियों का संचालन भी सुचारु होगा। फिलहाल, दो तीन दिन में वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

#OrdersForZariAndRiceArrivedFromWestAsiaSoonAfterTheCeasefire. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 09, 2026, 02:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: युद्ध विराम होते ही पश्चिम एशिया से मिले जरी, चावल के ऑर्डर #OrdersForZariAndRiceArrivedFromWestAsiaSoonAfterTheCeasefire. #VaranasiLiveNews