मौत की झपकी: कथा वाचक की गुहार- भाई साहब बचा लो, सड़क पर बिखरे पड़े थे आठ शव, बेबस खड़ी रही रेस्क्यू टीम

उरई में कालपी कोतवाली क्षेत्र के चौरासी गुंबद के पास हुए भीषण सड़क हादसे के बाद का मंजर दिल दहला देने वाला था। अयोध्या से लौट रही कार तेज रफ्तार ट्रक में पीछे से जा घुसी, जिससे कार सवार लोग बुरी तरह कार में फंस गए थे। हादसे के बाद कथा वाचक मनोज भोडेले ही बोल पा रहे थे। वह लगातार मदद की गुहार लगाते हुए कहते रहे- भाई साहब बचा लो, लेकिन हालात इतने गंभीर थे कि पुलिसकर्मी और अन्य लोग चाहकर भी उन्हें बचा नहीं सके। हादसे के कुछ ही मिनटों में पीआरवी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कार में फंसे घायलों को निकालने के लिए जवान लगातार प्रयास करते रहे। इस दौरान वे घायलों को हिलाकर-डुलाकर और आवाज देकर उनकी स्थिति जानने की कोशिश करते रहे, लेकिन कोई भी स्पष्ट रूप से जवाब देने की स्थिति में नहीं था। घायलों की हालत बेहद गंभीर थी। कई लोग लहूलुहान हालत में सिर्फ कराह रहे थे, जबकि कुछ पूरी तरह शांत हो चुके थे।

#CityStates #Kanpur #Jalaun #UttarPradesh #OraiNews #OraiCrimeNews #Orai #OraiRoadAccident #KalpiJalaunAccident #8DeadInRoadCrash #AyodhyaDevoteesAccident #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 02:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मौत की झपकी: कथा वाचक की गुहार- भाई साहब बचा लो, सड़क पर बिखरे पड़े थे आठ शव, बेबस खड़ी रही रेस्क्यू टीम #CityStates #Kanpur #Jalaun #UttarPradesh #OraiNews #OraiCrimeNews #Orai #OraiRoadAccident #KalpiJalaunAccident #8DeadInRoadCrash #AyodhyaDevoteesAccident #VaranasiLiveNews