Orai Accident: ओवरलोड ईंटों से भरे ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, अधिक खून बहने से युवक की मौत, चालक फरार
उरई में सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम जगतपुरा अहीर निवासी रणजीत प्रजापति (28) की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह किसी काम से बाइक से जा रहा था। तभी हदरुख-जगतपुरा मुख्य मार्ग पर सामने से आ रहे ओवरलोड ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रणजीत बाइक समेत सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
#CityStates #Kanpur #Jalaun #OraiNews #OraiCrimeNews #Orai #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 09, 2026, 07:49 IST
Orai Accident: ओवरलोड ईंटों से भरे ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, अधिक खून बहने से युवक की मौत, चालक फरार #CityStates #Kanpur #Jalaun #OraiNews #OraiCrimeNews #Orai #VaranasiLiveNews
