उरई अधिवक्ता हत्याकांड: कालपी कोतवाली प्रभारी लाइन हाजिर, गयादीन अहिरवार की शिकायतों पर बरती थी शिथिलता

उरई जिले में कालपी बार संघ अध्यक्ष अधिवक्ता गयादीन अहिरवार हत्याकांड में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में कालपी कोतवाली प्रभारी अजय कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अधिवक्ता की हत्या के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे। बताया गया कि गयादीन अहिरवार ने जमीन विवाद को लेकर पहले ही विपक्षियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन उस समय कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इतना ही नहीं, उन्हें सुरक्षा भी मुहैया नहीं कराई गई थी। जमीन विवाद में अधिवक्ता का अपहरण कर हत्या की गई थी।

#CityStates #Crime #Kanpur #KanpurNews #OraiNews #OraiCrimeNews #Orai #OraiAdvocateMurderCase #KalpiKotwaliInCharge #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 06:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




उरई अधिवक्ता हत्याकांड: कालपी कोतवाली प्रभारी लाइन हाजिर, गयादीन अहिरवार की शिकायतों पर बरती थी शिथिलता #CityStates #Crime #Kanpur #KanpurNews #OraiNews #OraiCrimeNews #Orai #OraiAdvocateMurderCase #KalpiKotwaliInCharge #VaranasiLiveNews