Noida News: सड़क बनाने का विरोध

फोटो-जल निकासी की व्यवस्था किए बिना सड़क बनाने का विरोधग्रेटर नोएडा (संवाद)। डेल्टा मेट्रो स्टेशन के पास गैलेरिया मार्केट के सामने सड़क निर्माण शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने जल निकासी की व्यवस्था पहले करने की मांग की है। सुभाष भाटी का कहना है कि निकासी का इंतजाम किए बिना सड़क बनाने से बारिश में जलभराव होगा। इससे सड़क जल्द खराब हो सकती है और लोगों को आवागमन में परेशानी होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पहले जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने और उसके बाद ही सड़क निर्माण कार्य आगे बढ़ाने की मांग की है।

#OppositionToRoadConstruction #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 16:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: सड़क बनाने का विरोध #OppositionToRoadConstruction #VaranasiLiveNews