Yamuna Nagar News: ऋण दिलाने के बहाने महिला से साढ़े चार लाख हड़पे
यमुनानगर। जवाहर नगर कॉलोनी निवासी एक महिला ने एक युवक पर घर बनवाने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।जवाहर नगर कॉलोनी निवासी राजकुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे अपना घर बनवाने के लिए पैसों की जरूरत थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात मनोज बरमन से हुई। उसने खुद को बैंक में अच्छी पहचान वाला बताते हुए उसे आश्वासन दिया कि वह आसानी से घर बनाने के लिए लोन दिलवा देगा। महिला आरोपी की बातों में आ गई और उस पर विश्वास कर लिया। इसके बाद आरोपी ने उनसे जरूरी दस्तावेज ले लिए और बैंक से ऋण दिलाने की प्रक्रिया शुरू करने का भरोसा दिया। कुछ समय बाद आरोपी ने ऋण के साढ़े चार लाख रुपये अपने पास ले लिए। जब महिला को धोखाधड़ी का अहसास हुआ तो उसने आरोपी से संपर्क किया, लेकिन उसने न तो संतोषजनक जवाब दिया और न ही रकम लौटाई। महिला ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। संवाद----------
#OnThePretextOfProvidingLoan #Rs4.5LakhWasSnatchedFromTheWoman. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 01:23 IST
Yamuna Nagar News: ऋण दिलाने के बहाने महिला से साढ़े चार लाख हड़पे #OnThePretextOfProvidingLoan #Rs4.5LakhWasSnatchedFromTheWoman. #VaranasiLiveNews
