Odisha Accident: बस-ट्रक की टक्कर में चार की मौत, 20 घायल; ओडिशा के सुंदरगढ़ में NH-143 पर हुआ सड़क हादसा

ओडिशा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह हादसा सुंदरगढ़ जिला में राष्ट्रीय राजमार्ग 143 पर हुआ। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना मंगलवार रात उस समय हुई जब एक बस राउरकेला से जाजपुर जिले के मंगलपुर की ओर जा रही थी। उसी दौरान बस की सामने से आ रहे एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा चांदीपुर पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ। इस दुर्घटना में बस और ट्रक दोनों के ड्राइवरों की भी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बस के अंदर फंसे कुछ यात्रियों को स्थानीय लोगों और पुलिस ने बस का हिस्सा काटकर बाहर निकाला। एक घायल यात्री ने बताया कि बस चालक का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया, जिससे बस पहले सड़क के डिवाइडर से टकराई और फिर सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई।

#IndiaNews #National #Odisha #RoadAccident #NationalHighway #HorrificRoadCrash #Jajpur #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 09:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Odisha Accident: बस-ट्रक की टक्कर में चार की मौत, 20 घायल; ओडिशा के सुंदरगढ़ में NH-143 पर हुआ सड़क हादसा #IndiaNews #National #Odisha #RoadAccident #NationalHighway #HorrificRoadCrash #Jajpur #VaranasiLiveNews