CUET UG 2026: सीयूईटी यूजी परीक्षा 11 मई से शुरू, NTA ने जारी किए ड्रेस कोड और धार्मिक वस्तुओं को लेकर निर्देश
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। परीक्षा 11 मई से 31 मई 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा भारत के साथ-साथ विदेशों के 15 शहरों में भी कराई जाएगी। परीक्षा को लेकर जरूरी निर्देश एनटीए ने उम्मीदवारों के लिए कई अहम दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। एजेंसी के अनुसार, परीक्षार्थियों को धार्मिक आस्था से जुड़े वस्त्र या वस्तुएं पहनने की अनुमति दी गई है, लेकिन उन्हें समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा ताकि उनकी उचित जांच (फ्रिस्किंग) की जा सके। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक धागे जैसे कलावा पहनने की अनुमति होगी। हालांकि, सुरक्षा जांच के लिए उम्मीदवारों को पहले से केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। एजेंसी ने कहा है कि हल्के सफेद रंग के कपड़े पहनना बेहतर रहेगा। साथ ही जरूरत पड़ने पर उम्मीदवार ऊनी कपड़े भी पहन सकते हैं, लेकिन इसके लिए भी उन्हें समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।
#Education #National #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 18:19 IST
CUET UG 2026: सीयूईटी यूजी परीक्षा 11 मई से शुरू, NTA ने जारी किए ड्रेस कोड और धार्मिक वस्तुओं को लेकर निर्देश #Education #National #VaranasiLiveNews
