Delhi NCR News: अब बच्चों के साथ-साथ शिक्षक सीखेंगे कंप्यूटेशनल थिकिंग व एआई

-सीबीएसई ने चालू सत्र से तीसरी से आठवीं तक के छात्रों के लिए लागू किया है कंप्यूटेशनल थिकिंग व एआई पाठ्यक्रम-इस पाठ्यक्रम के लिए शिक्षक होंगे प्रशिक्षित, शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराया जाएगा-प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सात प्रमुख उप-विषयों पर साल भर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी-राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप स्कूलों में कार्यशालाएं, व्याख्यान और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगेअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप चालू सत्र से तीसरी से आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए कंप्यूटेशनल थिकिंग (सीटी) व एआई (कृत्रिम बुद्धिता) पाठ्यक्रम को लागू किया है। अब इस पाठ्यक्रम से बच्चों के साथ-साथ शिक्षक भी परिचित होंगे। इसके तहत शिक्षकों को ऐसी प्रभावी शिक्षण पद्धतियों से सशक्त बनाया जाएगा, जिनके माध्यम से वे गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और भाषा जैसे विभिन्न विषयों में सीटी व एआई की अवधारणों को जोड़ सकेंगे। सीबीएसई की ओर से सीटी व एआई पाठ्यक्रम पढ़ाने का उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक सोच, समस्या समाधान क्षमता, पैटर्न पहचान और एआई के नैतिक उपयोग की समझ विकसित करना है। इसके लिए बोर्ड ने वर्ष 2026-27 के लिए इस विषय को शिक्षकों के प्रशिक्षण थीम के रूप में निर्धारित किया है। शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सात प्रमुख उप-विषयों पर वर्ष भर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें कंप्यूटेशनल थिकिंग के मूल सिद्धांत, खेल आधारित शिक्षण, गणित को आधार बनाकर एआई की समझ विकसित करना, वास्तविक जीवन में एआई का उपयोग, मूल्यांकन रणनीतियां तथा एआई का नैतिक और जिम्मेदार उपयोग शामिल हैं।इस संबंध में बोर्ड ने स्कूलों को तीन प्रमुख गतिविधियों में हिस्सा लेने का निर्देश दिया है। पहली गतिविधि के तहत जिला स्तर पर सीटी और एआई विषय पर एक दिवसीय 6 घंटे ऑफलाइन कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें प्रस्तुत श्रेष्ठ शोध-पत्रों में से तीन का चयन कर राष्ट्रीय स्तर पर भेजा जाएगा। दूसरी गतिविधि में स्कूल स्तर पर विशेषज्ञों के ऑनलाइन या ऑफलाइन व्याख्यान आयोजित होंगे, जिनकी अवधि तीन घंटे होगी। तीसरी गतिविधि के अंतर्गत क्षेत्रीय स्तर पर कार्यशालाएं और ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें भाग लेने के लिए नाममात्र शुल्क निर्धारित किया गया है।सीबीएसई के अनुसार इस तरह की गतिविधियों से स्कूलों में एआई आधारित शिक्षण वातावरण तैयार होगा, शिक्षकों का कौशल विकास होगा। सीबीएसई ने अपने सभी संबद्ध विद्यालयों से कहा है कि वे इन प्रशिक्षण गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

#NowTeachersWillLearnComputationalThinkingAndAIAlongWithChildren. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 10, 2026, 16:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: अब बच्चों के साथ-साथ शिक्षक सीखेंगे कंप्यूटेशनल थिकिंग व एआई #NowTeachersWillLearnComputationalThinkingAndAIAlongWithChildren. #VaranasiLiveNews