Ambedkar Nagar News: छात्रों की अवैध रूप से संबद्धता पर 13 स्कूलों को नोटिस
अंबेडकरनगर। जिले में गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का अवैध रूप से संबद्धता करने वाले 13 विद्यालयों को डीआईओएस कार्यालय ने नोटिस जारी किया है। तीन दिन में नोटिस का जवाब न देने पर इन विद्यालयों की मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति की जाएगी।डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि ने बताया कि शासन ने शासन के निर्देश पर क्षेत्रवार जांच कराई जा रही है। जांच में 13 विद्यालय बिना मान्यता व अवैध रूप से छात्रों का संबद्धता के संचालित होते मिले हैं। जिले में जहां भी बिना मान्यता के विद्यालय चलाए जा रहे हैं, उनको चिह्नित किया जा रहा है। इन विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है कि अपने विद्यालय के मान्यता संबंधी प्रपत्र कार्यालय में प्रस्तुत करें। अगर तीन दिन के अंदर प्रपत्र प्रस्तुत नहीं करते हैं तो विद्यालय बंद करा दिया जाएगा और मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति होगी।इन विद्यालयों को जारी हुआ नोटिसमां ब्रह्ना देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज तमसा मार्ग अकबरपुर, गौरव रामानुज इंटर कॉलेज गौरा बसंतपुर, एसपी हाईस्कूल अरिया बाजार, रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी, विनोद कुमार सोनी जूनियर हाईस्कूल रगड़गंज, एमजी ओरियंट पब्लिक स्कूल बरामदपुर जरियारी, सरदार भगत सिंह जूनियर हाईस्कूल फतेहपुर मोहिबपुर, पं. राम अवध स्मारक इंटर कॉलेज मसेना मिर्जापुर, जय बजरंग इंटर कॉलेज रामनगर, रामपाल स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमादरवेशपुर, जय अंबे जयराजी देवी बालिका इंटर कॉलेज दौलताबाद, पं. राम अवध बाल विद्या मंदिर मसेना मिर्जापुर, जय बजरंग साइंस एकेडमी रामनगर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
#UpNews #AmbedkarNagarNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 20:21 IST
Ambedkar Nagar News: छात्रों की अवैध रूप से संबद्धता पर 13 स्कूलों को नोटिस #UpNews #AmbedkarNagarNews #VaranasiLiveNews
