Haridwar News: ऑपरेशन कालनेमि के तहत नौ गिरफ्तार

बहादराबाद। पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत नौ ढोंगियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। एसएचओ अमरजीत सिंह ने बताया कि शनिवार को टीम बहादराबाद क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी बीच आसपास के इलाकों में कुछ लोग साधु के भेष में दिखाई दिए। सभी तंत्र-मंत्र, जादू-टोना आदि दिखाकर श्रद्धालुओं को भ्रमित कर रहे थे। ऐसे में आसपास भीड़भाड़ जमा हो रही थी। तब पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। आरोपी नौरतू निवासी दौलतपुर, मिश्री लाल निवासी वृदावन, श्रीनाथ निवासी रामनगर, अर्जुन प्रधान निवासी उडीसा, सीताराम निवासी मध्यप्रदेश, रमेश निवासी मध्यप्रदेश है और सभी बहादराबाद में रह रहे थे। राजकुमार निवासी लक्सर, नरेश कुमार निवासी देहरादून और बीर बहादूर निवासी नेपाल हाल पता ऋषिकेश है।

#NineArrestedUnderOperationKalanemi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 04, 2026, 20:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haridwar News: ऑपरेशन कालनेमि के तहत नौ गिरफ्तार #NineArrestedUnderOperationKalanemi #VaranasiLiveNews