Updates: AIADMK नेता सीवी शणमुगम ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, कर्नाटक में पुलिस हिरासत में हत्यारोपी की मौत
एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेता सी. वी. षणमुगम ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दिल्ली में अपना इस्तीफा सौंपने के बाद इसकी पुष्टि की। षणमुगम हाल ही में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मैलम सीट से विधायक चुने गए हैं। उनके इस्तीफे के बाद तमिलनाडु की राजनीति में नए समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में एआईएडीएमके और विजय की पार्टी टीवीके (TVK) के बीच गठबंधन की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, षणमुगम ने इन खबरों पर कुछ भी कहने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी नए गठबंधन या सरकार के बारे में कोई जानकारी नहीं है। षणमुगम 2022 से राज्यसभा सदस्य थे और वे विल्लुपुरम क्षेत्र के एक प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। उनके इस कदम से राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ गई है।
#IndiaNews #National #International #NewsUpdateInHindi #NationalIndiaNewsInHindi #LatestNews #LatestNewsInHindi #IndiaHindiNews #NewsUpdate #NewsUpdateToday #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 08, 2026, 03:03 IST
Updates: AIADMK नेता सीवी शणमुगम ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, कर्नाटक में पुलिस हिरासत में हत्यारोपी की मौत #IndiaNews #National #International #NewsUpdateInHindi #NationalIndiaNewsInHindi #LatestNews #LatestNewsInHindi #IndiaHindiNews #NewsUpdate #NewsUpdateToday #VaranasiLiveNews
