Agra News: सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले नीमडांडा के प्रधानाध्यापक का निधन

बाह। जूनियर हाईस्कूल नीमडांडा के इंचार्ज प्रधानाध्यापक नरहोलीपुरा निवासी वीरेंद्र सिंह का सोमवार को सेवानिवृत्त होने से ठीक एक दिन पहले निधन हो गया। वे बीते कई महीनों से किडनी और लिवर की बीमारी से पीड़ित थे।उनके भाई लायक सिंह ने बताया कि वीरेंद्र सिंह 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे थे। रविवार देर रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी, जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए आगरा ले गए। 30 मार्च को आगरा के अस्पताल में शाम 4 बजे के करीब उनकी सांसें थम गईं। शव घर पहुंचने पर परिवार में मातम छा गया। गमगीन माहौल में बटेश्वर के मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि छोटे बेटे धर्मेंद्र ने दी। वीरेंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी मार्गश्री और दो बेटे विनोद कुमार व धर्मेंद्र को छोड़ गए हैं। शिक्षकों में लोकप्रिय वीरेंद्र सिंह के निधन पर शिक्षक श्रीकृष्ण चौरसिया, मान सिंह, शिवचरन बंसल, बनवारी लाल, रामशंकर दिनकर, मलखान सिंह, सत्यप्रकाश और सुनील कुमार आदि ने शोक व्यक्त किया है।

#NeemdandaHeadmasterDiesADayBeforeRetirement #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 31, 2026, 21:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले नीमडांडा के प्रधानाध्यापक का निधन #NeemdandaHeadmasterDiesADayBeforeRetirement #VaranasiLiveNews