Una News: राष्ट्रीय पक्षी मोर का प्रोटोकॉल के तहत किया अंतिम संस्कार

दौलतपुर चौक (ऊना)। भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर होने के कारण उसकी मौत के बाद वन विभाग ने बुधवार को पूरे प्रोटोकॉल और सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया। इस दौरान विभाग की कार्यप्रणाली ने वन्य जीव संरक्षण के प्रति उसकी गंभीरता और जिम्मेदारी को दर्शाया। खंड वन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि वन विभाग की टीम को दौलतपुर चौक के साथ लगते रायपुर के जंगल में एक मोर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, जिसकी गर्दन पर गहरी चोट थी। टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत उपचार के लिए दौलतपुर चौक पशु चिकित्सालय पहुंचाया। मोर की हालत नाजुक होने के चलते उसे बेहतर इलाज के लिए बरनोह ले जाया गया लेकिन उसकी मृत्यु हो गई। राष्ट्रीय पक्षी होने के कारण वन अधिनियम के तहत मोर का अंतिम संस्कार वन विभाग, पुलिस, राजस्व विभाग और पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पूरे सम्मान और निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार किया गया।

#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 01, 2026, 23:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: राष्ट्रीय पक्षी मोर का प्रोटोकॉल के तहत किया अंतिम संस्कार #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews