Bihar News: हनुमान जन्मोत्सव की धूम, केक काटकर मनाया गया पर्व, जयकारों से गूंजा शहर

मुजफ्फरपुर जिले में हनुमान जन्मोत्सव बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। आज पूरे जिले में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा है। “जय बजरंग बली” के जयकारों के साथ भक्त मंदिरों में पहुंच रहे हैं और हर तरफ भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है।शहर के अखाड़ाघाट रोड स्थित बालाजी राम हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। भक्त भगवान बजरंगबली के दर्शन और पूजन के लिए पहुंच रहे हैं और आशीर्वाद ले रहे हैं। मंदिर प्रशासन ने भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खास इंतजाम किए हैं, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। बच्चों में भी दिखा खास उत्साह इस मौके पर बच्चों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कई बच्चे बजरंगबली के रूप में सजे नजर आए और पूरे उत्साह के साथ इस पर्व में शामिल हुए। मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर केक काटकर भी खुशी मनाई गई। इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह से ही जिले के सभी प्रमुख हनुमान मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। जयकारों से गूंजा पूरा शहर “जय श्री राम” और “जय बजरंग बली” के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। मंदिरों में एक दिन पहले से ही खास सजावट की गई थी, जिससे माहौल और भी भव्य हो गया। गुरुवार सुबह जैसे ही मंदिर के गर्भगृह का पट खुला, “जय सियाराम”, “वीर बजरंगी”, “रामलला की जय” और “जय हनुमान” के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। ये भी पढ़ें:महिला की मौत पर परिजनों ने सदर अस्पताल में काटा बवाल, डर से डॉक्टर्स OPD छोड़ भागे भीड़ को संभालने के लिए पुख्ता इंतजाम इस मौके पर जिले के सभी प्रमुख हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा और सभी ने कतार में लगकर दर्शन किए। मंदिर प्रशासन ने भीड़ को संभालने के लिए पुख्ता व्यवस्था की है। इसके लिए अलग से स्वयंसेवकों को लगाया गया है, ताकि हर भक्त आसानी से दर्शन और पूजन कर सके और किसी को कोई परेशानी न हो।

#CityStates #Bihar #Muzaffarpur #BiharNews #MuzaffarpurNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 02, 2026, 09:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News: हनुमान जन्मोत्सव की धूम, केक काटकर मनाया गया पर्व, जयकारों से गूंजा शहर #CityStates #Bihar #Muzaffarpur #BiharNews #MuzaffarpurNews #VaranasiLiveNews