MPESB Job: नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर पदों के लिए आवेदन शुरू, 2317 पदों पर होगी भर्ती; जानें योग्यता

MPESB Vacancy: मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 से शुरू कर दी है, जिसकी अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 तय की गई है। आवेदन के लिए जरूरी योग्यता नर्सिंग ऑफिसर: उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही 4 वर्षीय बीएससी नर्सिंग या जीएनएम के बाद 2 वर्षीय पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग किया होना चाहिए। नर्सिंग ट्यूटर: अभ्यर्थी ने पीसीबी (Physics, Chemistry, Biology) से 12वीं पास की हो। साथ ही बीएससी नर्सिंग/पी.बी.बीएससी नर्सिंग की डिग्री और कम से कम 1 साल का अनुभव होना चाहिए। अन्य जरूरी शर्तें: उम्मीदवार का मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

#GovernmentJobs #National #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 06, 2026, 10:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




MPESB Job: नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर पदों के लिए आवेदन शुरू, 2317 पदों पर होगी भर्ती; जानें योग्यता #GovernmentJobs #National #VaranasiLiveNews