Pauri News: धारी देवी मंदिर में बंदरों का उत्पात
श्रीनगर। चारधाम यात्रा की शुरुआत के साथ ही कलियासौड़ स्थित मां धारी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है। सुबह से ही दर्शन के लिए यात्री पहुंच रहे हैं लेकिन यहां बंदरों के उत्पात से श्रद्धालु परेशान हैं। मंदिर परिसर में बंदर श्रद्धालुओं के हाथ से प्रसाद और सामान छीन रहे हैं। मंदिर के पुजारी लक्ष्मी प्रसाद पांडे ने बताया कि बंदरों की तादाद इतनी अधिक हो गई है कि वे लोगों पर हमला भी करने लगे हैं। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एक विशेष व्यक्ति की तैनाती भी की है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की। संवाद
#MonkeysCreateHavocAtDhariDeviTemple #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 27, 2026, 12:35 IST
Pauri News: धारी देवी मंदिर में बंदरों का उत्पात #MonkeysCreateHavocAtDhariDeviTemple #VaranasiLiveNews
