Bareilly News: आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद लिए रुपये, शिकायत पर लौटाए
बरेली। हिदायत और कार्रवाई के बावजूद निजी अस्पतालों में आयुष्मान मरीजों से इलाज खर्च लेने के मामले थम नहीं रहे। रामपुर गार्डन स्थित एक अस्पताल ने पहले नकद रुपये लेकर मरीज का इलाज किया। जब शिकायत हुई तो कार्रवाई से बचने के लिए रुपये लौटा दिए। बदायूं के कुंवरगांव निवासी रामचंद्र के बेटे शिव कुमार ने जनसुनवाई पोर्टल पर नारायण अस्पताल के खिलाफ शिकायत की थी। आरोप था कि पिता को आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ नहीं मिला। परिवार को रुपये खर्च करने पड़े। नोडल अधिकारी डॉ. अमित के मुताबिक, जांच में पता चला कि मरीज का इलाज योजना के तहत नहीं हुआ। प्रबंधन ने जारी नोटिस के जवाब में आयुष्मान योजना से ही इलाज का दावा किया। परिजन से खर्च हुई रकम के बिल दिखाने पर भुगतान की बात कही। जांच अधिकारी को शिव कुमार ने लिखित जवाब दिया कि 16 अक्तूबर को रुपये लौटाए। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, भर्ती करने के दौरान मरीज की केवाईसी न होने से अप्रूवल में दिक्कत थी। केवाईसी के बाद डेढ़ लाख रुपये लौटा दिए गए। ब्यूरोकान्हा उपवन में परखीं व्यवस्थाएं : बरेली। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बृहस्पतिवार शाम सीबीगंज स्थित कान्हा उपवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन भूसा गोदाम को देखा। पशुओं को दिए जाने वाले चारे, चोकर को उपलब्धता देखी। उन्होंने नंदौली में निर्माणाधीन पत्थरों के कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलिशन प्लांट का भी निरीक्षण किया। संवाद
#MoneyChargedDespiteHavingAnAyushmanCard;ReturnedFollowingAComplaint. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 23, 2026, 01:52 IST
Bareilly News: आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद लिए रुपये, शिकायत पर लौटाए #MoneyChargedDespiteHavingAnAyushmanCard;ReturnedFollowingAComplaint. #VaranasiLiveNews
