Kullu News: सड़कों की बदहाली पर विधायक तल्ख

बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने प्रदेश सरकार पर साधा निशानासंवाद न्यूज एजेंसीबंजार (कुल्लू)। सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है। अधिकतर रूटों पर बस सेवा बंद है लेकिन सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं है। ये आरोप बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने राज्य सरकार पर लगाए हैं। शनिवार को बजौरा भाजपा मंडल की बैठक में सुरेंद्र शौरी ने कहा कि बंजार विधानसभा क्षेत्र को सरकार ने पूरी तरह से उपेक्षित कर दिया है। लोगों को सड़कों की स्थिति खराब होने से काफी दिक्कतें हो रही है।बस सेवा न होने के कारण लोग छोटे वाहनों में ही जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-305 औट-लुहरी-सैंज पर बैंती माता मंदिर, सिद्दवा, दाडूधार और छेत-पानी आदि संवेदनशील स्थलों पर सड़क में सुधार नहीं हुआ है। इसका खमियाजा स्थानीय जनता के साथ पर्यटकों को भी भुगतना पड़ रहा है। मार्ग पर बने ब्लैक स्पाट को ठीक करने के लिए भी कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने शीघ्र ही स्थिति में सुधार के लिए ठोस कदम नहीं उठाए, तो बंजार की जनता सरकार के खिलाफ सड़काें पर उतरेगी।

#MLAUpsetOverPoorConditionOfRoads #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 04, 2026, 17:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: सड़कों की बदहाली पर विधायक तल्ख #MLAUpsetOverPoorConditionOfRoads #VaranasiLiveNews